महाराष्ट्रीयन परिवारों ने गुड़ी पूजा कर मनाया गुड़ी पड़वा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सनी गुरुदत्ता कालापीपल- गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष को लेकर कालापीपल क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला। कालापीपल के महाराष्ट्रीयन परिवारों द्वारा भी पारंपरिक तौर पर गुड़ी तैयार कर उसकी सपरिवार पूजा की गई। इसी कड़ी में विश्वास लेले के घर पर आकर्षक गुड़ी तैयार की गई वह सपरिवार पूजा की गई। साथ ही अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा कहते हैं इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का आरंभ भी होता है। महाराष्ट्रीयन परिवारों में इस दिन पूरन पोली या मीठी रोटी बनाई जाती है। इसमें जो चीजें मिलाई जाती हैं, वे हैं-गुड़, नमक, नीम के फूल, इमली और कच्चा आम गुड़ मिठास के लिए,नीम के फूल कड़वाहट मिटाने के लिए और इमली व आम जीवन के खट्टे-मीठे स्वाद चखने का प्रतीक होती है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!