आयुष विभाग ने 255 महिला रोगियों को निशुल्क उपचार किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन 23 मार्च 2023। आयुष विभाग ने आयुषी स्वस्थ नारी सशक्त नारी के उद्देश्य व राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत महिलाओं के लिए गुरूवार को नवग्रह मंदिर परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन भगवान धन्वंतरि का पूजन अर्चन कर नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापू सिंह परिहार, श्री पूर्णा ठाकुर ,श्री पवन कुशवाह द्वारा किया गया। आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव आसलकर ने बताया कि महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 255 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया। इनमें आयुर्वेद के 197 और होम्योपैथी से 58 सहित अन्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पेरा मेडिकल स्टॉफ ने निःशुल्क औषधि वितरीत की। शिविर में रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ गोपीचंद सोलंकी, डॉ मुकेश सेते, डॉ कैलाश शाक्ले, डॉ अर्जुन परिहार, डॉ रणजीत सिंह अजनार, डॉ राहुल गिन्नारे, महिला चिकित्सक डॉ मनीषा आरसे, डॉ अर्चना चौहान, डॉ सुलोचना पंवार, डॉ रजनी मंडलोई ने किया। शिविर में आयुर्वेद की दिनचर्या और औषधियों के प्रयोग बताए गए। साथ ही शिविर में रोगियों को योग की जानकारी दी गई। शिविर का संचालन डॉ सुनील पाटीदार ने किया।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!