ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। औद्योगिक क्षेत्र में उज्जैन रोड स्थित बुधवार शाम करीब 4.30 बजे बर्फ फैक्ट्री के पास वाले मोड़ पर तेज गति से आ रहे दो स्कूटर सवार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि उसमें स्कूटर चला रहे युवक की मौत हो गई और पीछे बैठा साथ उछलकर दूर जा गिरा। घायल का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक शहर की एक सुनार की दुकान पर काम करता था। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार साहिल 20 पिता सुलेमान शेख निवासी मोमनटोला देवास अपने साथ सावन के साथ स्कूटर पर बैठकर उज्जैन रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र से शहर की तरफ पेट्रोल डलवाने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर एक ट्रक के रिवर्स लेते ही स्पीड में आ रहे स्कूटर सवार घुस गए। हादसा में साहिल की मौत हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए थे।
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पिता और भाई के साथ सुभाष चौक स्थित एक सुनार की दुकान पर काम करता था। हादसे के बाद घर में मातम छा गया। बताया जाता है कि मृतक स्कूटर में पेट्रोल भरवाने का कहकर निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!