बुलंद आवाज नारी संगठन की हुई बैठक अर्चना आरस बनी संगठन की जिलाध्यक्ष 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता भगिनीओं की आवाज उठाने वाले बुलंद आवाज नारी संगठन की एक बैठक बस स्टेंड स्थित उमडेकर भवन में बुधवार को संपन्न हुई । जिसमे बालाघाट से संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रदेश महासचिव योगिता कावड़े शामिल हुई ।जिन्होंने जिलेभर से पधारी सभी कार्यकर्ता,सहायिकाओं एवं मिनी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना आरस को संगठन के कार्य हेतु चयनित किया ।वही श्रीमती आरस को जिले का दायित्व सोपते हुए जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर पत्र भेट किया। साथ ही संगठन की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही हड़ताल में शामिल होने हेतु सभी से आव्हान किया। प्रमुख मांगों को बताते हुए उन्होंने बताया कि सरकार सभी को सरकारी कर्मचारी घोषित करें । मिनी कार्यकर्ता को मुख्य कार्यकर्ता का दर्जा एवं मानदेय देवे ।वरिष्ठता के क्रम पर सुपरवाइजर पद पर नियुक्त किया जावे । ग्रेजुटी देने के साथ ही वेतन वृद्धि की जाए एवं सेवानिवृत्ति के समय एक मुश्त सम्मानजनक राशि सभी को देने संबंधित घोषणा सरकार द्वारा शीघ्र की जावे।

 

सरकार ने सम्मान देकर सरकारी कर्मचारी का देना चाहिए ओहदा —–

 

धार जिले से पधारी संगठन की जिला अध्यक्ष सोनू राज पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम अपने हक की प्राप्ति के लिए दीर्घकाल तक भी हड़ताल कर सकते है । हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्यों के प्रतिफल में हमें मिलने वाली मानदेय राशि बहुत ही न्यूनतम है। जबकि अन्य विभागों द्वारा जो कार्य हमसे करवाए जाते हैं । वह पूर्णतः हमारा शोषण है ।जब हम सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं तो सरकार ने भी हमें उदारता पूर्वक सम्मान देकर सरकारी कर्मचारी का ओहदा देना चाहिए।

 

एक एक सदस्य के समर्पण से संगठन होता है मजबूत —-

 

इंदौर से पधारी जिले की प्रमुख श्रीमती सोनू दीदी ने एकजुट होकर संगठन का कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं खरगोन जिले की नवागत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना आरस ने अपनी इस नियुक्ति पर कहा कि यह संगठन सिर्फ और सिर्फ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं का है इसमें पदाधिकारी एवं सदस्य सभी एक समान होकर एक ही श्रेणी के हैं,सभी की पीड़ा एक समान है हम सब संगठित होकर यदि अपनी मांगे सरकार के समक्ष रखते हैं । तो निश्चित ही सरकार हमारी जायज मांगों को स्वीकार करेगी। एक एक सदस्य के समर्पण से संगठन मजबूत होता है, इसलिए

जल्द ही पूर्ण जिले की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को और मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे । जिससे हमारा संगठन मजबूत हो और हम सभी बहनों को अधिकाधिक लाभ मिल सके। इस हेतु हम सब भी अपनी मांगों को लेकर अन्य जिलों की तरह खरगोन जिले में शीघ्र ही हड़ताल या तालाबंदी कर सकते हैं।उक्त आयोजन में ममता पटेल,गायत्री सेन,कविता भटोरे आदि ने भी अपने संशय दूर करने हेतु अपनी मंशा जाहिर की । जिनका समाधान प्रांतीय सचिव द्वारा किया गया। आयोजन का संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिखा पारगिर ने किया एवं आभार सलोकी दीदी ने माना ।

Views Today: 8

Total Views: 146

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!