पैट्रोल पंप पर शराब की पेटियों से भरा ट्रक हुआ गायब, होटल के पीछे मिला    

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह – शराब फैक्ट्री से शराब की पेटिया लोड कर निकले ट्रक के चोरी होने की सूचना से स्थानीय पुलिस प्रशासन में बुधवार रात्रि करीब 8:30 बजे हड़कम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी अपनी बाइक से ट्रक की तलाश में बलवाडा की तरफ निकल पड़े। जिसके बाद इंदौर रोड स्थित वृंदावन होटल के पीछे ट्रक खड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सास ली। उल्लेखनीय है की ग्राम खोड़ी स्थित शराब फैक्ट्री से मंगलवार को एक ट्रक क्रमांक एम 09 एचजी 2746 शराब लोड कर बाहर निकाला गया था। जिसके बाद दूसरा ट्रक क्रमांक एम पी 09 एच जी 7192 में बुधवार सुबह शराब लोड कर बाहर निकाला गया था।हालाकि दोनो ट्रक चालक को शराब की पेटियां लेकर उड़ीसा खाली करने जाना था। लेकिन दोनो ट्रक का लोडिंग टाइम और दिन अलग अलग होने से मंगलवार को लोड हुआ ट्रक और बुधवार को लोड हुआ ट्रक डीजल लेने के लिए इंदौर रोड स्थित चोर बावड़ी के निकट पेट्रोल पंप पर बुधवार रात में आकर खड़े थे। जहा बुधवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक क्रमांक एम पी 09 एच जी 7192 के चालक ने डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप के पास ही अपना ट्रक पार्क किया था। जिसे ट्रक चालक चाबी सहित पार्क कर कही चला गया था।ऐसी स्थिति में पेट्रोल पंप पर आने वाले अन्य वाहनों के लिए पंप पर खड़ा ट्रक रुकावट बन रहा था। जिसे पैट्रोल पम्प संचालक ने अपने पंप पर आने वाले वाहनों की रुकावट को देखते हुए। पैट्रोल पंप के पास वृंदावन होटल के पीछे खड़ा करवा दिया था। जिसकी जानकारी उन्होंने उस ट्रक चालक को नहीं दी थी। जिसके चलते शराब से भरा ट्रक चोरी होने की सूचना फैल गई।

बाइक से ट्रक ढूंढने निकले दोनो ट्रक चालक —–

हालाकि जब ट्रक क्रमांक एम पी 09 एच जी 7192 का चालक अपनी शराब से भरी ट्रक के पास बुधवार रात्रि में आया। तो उसे वहा उसकी ट्रक नही दिखाई दी। तभी उसने खबरा कर ट्रक चोरी होने की शंका पर पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी से ट्रक चोरी होने की बात कही। जिसके बाद पैट्रोल पंप के कर्मचारी की ही बाइक लेकर दोनो ट्रक के चालक ट्रक की तलाश में बलवाडा की और निकल पड़े। इधर ट्रक चोरी होने की सूचना मुखबिर से मिलने पर बड़वाह पुलिस भी सक्रिय हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मी पैट्रोल पंप पर पहुंच गए। वही इस सूचना पर दो पुलिस जवानों ने बलवाड़ा थाने पर ट्रक क्रमांक बताकर चोरी होने की सूचना देकर खुद भी ट्रक की तलाश में निकल पड़े। कुछ देर बाद दो युवकों ने ट्रक वृंदावन होटल के पीछे खड़े होने की बात कही। तब तक दोनो ट्रक के चालक भी मौके पर आ चुके थे। इधर ट्रक मिलने की सूचना पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली और ट्रक क्रमांक एम पी 09 एच जी 7192 को चालक सहित थाने पर बुलाया। जहा इस मामले में टी आई श्री गोयल ने आवश्यक पूछताछ के बाद ट्रक को उड़ीसा जाने के लिए रवाना किया। इस मामले में टी जगदीश गोयल ने बताया की पैट्रोल पंप संचालक ने ट्रक चालक को बिना सूचना किए, ट्रक को होटल के पीछे खड़ा करवा दिया था। जिस कारण ट्रक चोरी की सूचना पर सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Views Today: 2

Total Views: 164

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!