कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माताजी की टेकरी पहुंचकर की पूजा अर्चना

मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा से की जिले की सुख-समृद्धि की कामना
देवास- कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन  माताजी की टेकरी पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा से जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारियों को माताजी की टेकरी पर व्‍यवस्‍था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान और एसडीएम प्रदीप सोनी ने भी टेकरी पर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना की।

106 Views

Leave a Reply