आज से 26 मार्च तक खरगोन मंडी में अनाज व कपास नीलामी का कार्य रहेगा बंद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

खरगोन 21 मार्च 2023। खरगोन मंडी में आज बुधवार से 26 मार्च तक अनाज व कपास नीलामी का कार्य बंद रहेगा। इस संबंध खरगोन मंडी सचिव ने बताया कि 22 मार्च को गुड़ी पड़वा, 23 मार्च को चैती चांद, 24 व 25 मार्च को गणगौर पर्व तथा 26 मार्च को रविवार का अवकाश होने से मंडी में अनाज व कपास नीलामी का कार्य बंद रहेगा। वहीं मंडी व्यापारी संघ ने अवकाश के दिनों में कपास व अनाज नीलामी के कार्य में भाग नहीं लेने का आवेदन प्रस्तुत किया है। मंडी सचिव ने समस्त किसान भाईयों से आग्रह किया है कि अवकाश के दिनों में मंडी प्रागंण में अनाज व कपास नीलामी के लिए नहीं लाए।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!