जनसुनवाई में दिए आवेदन पर बॉउंड्रीवाल की मिली स्वीकृति तो माला लेकर मिठाई खिलाने पहुँचे ग्रामीण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- देवली गांव के हीरालाल, मनोज, केशव राठौर और अन्य मंगलवार को जनसुनवाई में फूल माला और मिठाई लेकर पहुँचे। जब कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को माला पहनाने लगे तो पूछे जाने पर बताया कि 2 जनसुनवाई के पहले गांव की स्कूल की बॉउंड्रीवाल बनाने के लिए आवेदन किया था। बॉउंड्रीवाल की स्वीकृति हो गई है। इसलिए गाँव की ओर से मिठाई और धन्यवाद के लिए माला पहनाई जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि बॉउंड्रीवाल गुणवत्तापूर्ण बने इसका ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना में आवेदन कराएं

पिपरी गांव की परित्यगता कृष्णा बाई ने कलेक्टर श्री वर्मा के समक्ष कहा कि उनका कोई आसरा नहीं है बेटे का भी मकान नहीं है। वृदाश्रम जाने की मंशा बताई तो कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि बेटे से मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना में आवेदन कराये। इधर खरगोन तहसीलदार को भी योजना के तहत आवेदन कराकर पात्रता देखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सीईओ प्रस्तुत करेंगे जाँच रिपोर्ट

भगवानपुरा के मोगरगांव के दुरसिंह ने 1 साल पहले 5 हौज बनाएं थे। उनका भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है। कलेक्टर श्री वर्मा ने वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ भगवानपुरा पवन शाह को तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!