कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने गोविंद व्यास और सुरेंद्र विश्नोई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। चुनावी साल में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को भी अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं की याद आने लगी है। इसके तहत उन्हें अहम पदों पर नवाजकर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में हाल ही में कांग्रेस आलाकमान की सहमति से प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक साथ कई सेक्टरों में ब्लाक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति देकर संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया गया है। जानकारी के अनुसार इसमें पार्टी के विभिन्न संगठनों में सेवा दे चुके गोविंद व्यास, सुरेन्द्र विश्नोई पप्पू पटेल, संजय भायरे, शंकर सिंह सोलंकी, महेश पटेल, विक्रम सिंह चौहान, महेंद्र सिंह नागू पटेल, विनोद पटेल भाटी एवं रामदीन पटेल को क्रमश: हरदा, सोनतलाई, मगरधा, खिरकिया, हंडिया, करताना, सिराली, रहटगांव एवं टिमरनी ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। श्री व्यास एवं श्री विश्नोई के ब्लाक अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। संगठन के सदस्यों ने खुशी जताई हुए उन्हें बधाईयां देकर आलाकमान का आभार माना है।

181 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!