दैनिक अनोखा तीर के दफ्तर आए सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के प्रयासों से ओव्हरनाइट ट्रेन का कालापीपल में मिला स्टॉपेज …..
सनी गुरुदत्ता कालापीपल– स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इंदौर – जबलपुर – इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन-ग्वा का स्टॉपेज शुरू हुआ। ट्रेन के स्टॉपेज के नागरिक लंबे समय से मांग कर रहे थे।जो देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने पूरी कर दी। स्टापेज पर सांसद ,महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक कुणाल चौधरी जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज पवार, नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, ट्रेन के स्टाफ का साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उसके बाद हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन स्टेशन मास्टर राजेंद्र माथुर ने किया।
सांसद ने 10 लाख रूपए रेलवे स्टेशन को देने की घोषणा…
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन इंदौर – जबलपुर – इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव के शुभारंभ कार्यक्रम में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के महेंद्र सिंह सोलंकी , समाजसेवी डॉ आयुषी उदयराव भय्यूजी महाराज देशमुख, विधायक कुणाल चौधरी ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रजनीश कुमार पश्चिम रेलवे, मंचासीन थे । कालापीपल रेलवे स्टेशन पर ठहराव के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं भी दी और सांसद श्री सोलंकी द्वारा 10 लाख रुपए निधि से कालापीपल रेलवे स्टेशन को देने की घोषणा की ।
दैनिक अनोखा तीर के दफ्तर आए सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी….
इसके बाद सांसद दैनिक अखबार अनोखा तीर के दफ्तर में आए और सनी गुरुदत्ता से विशेष चर्चा की। इस अवसर पर रामेश्वर पाटीदार , जिला पंचायत सदस्य नवीन शिंदे,मनोहर सिंह वाघेला , आशीष जोशी , थाना प्रभारी रवि भंडारी मौजूद थे। श्री गुरुदत्ता से विशेष चर्चा में कालापीपल में ट्रेन स्टॉपेज रेवांचल और भगत की कोठी की मांग को लेकर कहा कि आशीर्वाददाताओं से मांग आ रही है उनके ठहराव का भी प्रयास करूंगा।कालापीपल सहित देवास लोकसभा क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर ट्रेनो और यात्रियों को प्राथमिकता मिले इसके लिए मैं प्रयासरत हूं । इसके पहले सांसद श्री सोलंकी ने मंच से ही जिला पंचायत सदस्य नवीन शिंदे , नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ,पार्षद श्रद्धा सूर्यकांत शिवपुरिया, दैनिक जागरण के पत्रकार सनी गुरुदत्ता द्वारा मिले कालापीपल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधा मांग पत्र का जिक्र किया इनमें अंकित बातें इस प्रकार है।
रेलवे स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने को लेकर की गई प्रमुख मांगे…
कालापीपल रेलवे गेट पर बार-बार जाम ओर आवागमन में अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग रखी। जैसे कालापीपल रेवांचल एंव भगत की कोठी का स्टापेज किया जाए। मार्जिन टाईम ट्रेनों के ठहराव में कालापीपल स्टेशन को प्राथमिकता दी जाए,जयपुर चैन्नई, प्रयागराज, इन्दौर करेली।अमृत भारत योजना में अंतर्गत कालापीपल स्टेशन को लिया जाए। रेल्वे स्टेशन पहुँच मार्ग का डामरीकरण हो। प्लेटफार्म 1 और 2 की ऊँचाई बढ़ाई जाए ।स्टेशन स्थित पैदल पुल पर टिन शेड लगाया जाए। ट्रेनों की जानकारी के लिए एलाउंस माईक व्यवस्था हो ।
स्टेशन प्लेटकार्म नं. 2 से पुलिया अंडर ब्रीज तक सड़क निर्माण बनाई जाए। रेलवे गेट पर लगने वालें अचानक जाम को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण किया जाए।रेल्वे स्टेशन पर वेलकम बोर्ड लगाने की मांग रखी गई।
क्या कहते हैं सांसद
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और विकास का यह प्रभाव हमारे देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र भी दिख रहा है। मैं आप लोगों को बधाई देता हूं।
महेंद्र सिंह सोलंकी
सांसद
देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र
Views Today: 2
Total Views: 90

