दबंगों ने सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण कर खड़े किये पिलर, स्कूल मैदान पर भी कब्जा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

शिकायतों के बाद कार्यवाही के लिये आगे नहीं आ रहे अधिकारी, अतिक्रमण से ग्रामीण और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी
नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री एक ओर जहां एंडी माफिया अभियान चलाकर माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कर रहे है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगों की दबंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। जो सरकारी संपत्ति को हथियाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें गांव के दबंगों ने सरकारी सड़क पर पिलर खड़े कर अतिक्रमण कर लिया है, तो वहीं एक सरकारी स्कूल के मैदान में भी  लंबे समय से कब्जा जमाये हुए हैं। इस मामले की शिकायतें भी हुई, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं।
जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम बरोदिया कलां में दबंगों द्वारा सरकारी रास्ते पर पिलर खड़े करके मकान का अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर और राजस्व अधिकारियों को अनेकों बार की, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। बताया जाता है कि ग्राम के दबंग राकेश ठाकुर एवं रामकुमार सिंह ने गांव के मुख्य सरकारी रोड पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। दबंगों ने चारों ओर से पिलर खड़े कर दिए हैं, जिससे मुख्य सड़क इतनी सकरी हो गई है कि यहां से अब ट्रैक्टर ट्राली भी नहीं निकल सकती। जिससे गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होने लगी है। जबकि उक्त जगह सरकारी है, जो पंचायत के अंतर्गत आती है। इसके बाद भी दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बताया जाता है कि ग्राम बड़ोदिया कलां में दबंगों ने मकान निर्माण के लिये सरकारी सड़क के किनारे ही पिलर उठा दिए हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़क से महज 10 कदम दूरी पर सरकारी स्कूल का मैदान है, जिस पर भी गांव के ही मिसराज सिंह ने कब्जा कर रखा है। जबकि शासन द्वारा स्कूल के बच्चों को खेलने के लिये मैदान बनवाया था, लेकिन दबंगों की तानाशाही और दबंगई के कारण स्कूल प्रबंधन और ग्रामीण उसके खिलाफ आवाज उठाने से कतरा रहे हैं। बता दें कि ग्राम बड़ोदिया कलां में सरकारी रोड के किनारे पक्का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने अनेकों बार शिकायतें भी की। अधिकारी जांच करने भी पहुंचे, लेकिन अधिकारी सिर्फ नापातौली करके चलते बने और टाला-मटोली कर मामले को रफा-दफा कर देते हैं। जबकि गांव में जो सड़क किनारे निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह पूरी तरह अवैध है, जिससे अब ग्रामीण भी परेशान हो रहे हैं। वहीं ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर दबंगों द्वारा डराया-धमकाया जाता है और गांव से निकलवाने देने की धमकी दी जाती है।
दबंग के खिलाफ कोई भी आवाज नहीं उठाता
बताया जाता है कि ग्राम बड़ोदिया कलां में दबंगों के खिलाफ कोई भी आवाज उठाने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि दबंग इतने प्रभावशाली है कि जो व्यक्ति उनके खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसके खिलाफ झूठी शिकायत या किसी मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। बड़ोदिया कलां में दबंगों की इतनी तानाशाही चल रही है कि वह सरकारी रोड पर भी कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य कर रहा है। किसी की हिम्मत नहीं है, उसके खिलाफ कोई आवाज उठा दे जो व्यक्ति आवाज उठाता है उसको दबंग डराते धमकाते है और किसी मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है।
इनका कहना
पंचायत की सरकारी रोड पर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसकी जानकारी ली जायेगी और उकत अतिक्रमण को तोड़ा जायेगा।
राजू चौरे, सरपंच निमसाडिय़ा
आपके द्वारा मामले की जानकारी मिली है, फिलहाल मैं अवकाश पर हूं, ज्वाइन करने के बाद ही कुछ बता पाउंगा।
राम झरबड़े, नायब तहसीलदार

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!