अफीम की खेती का पुलिस ने किया पर्दाफाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम और खेत में लगे पौधे उखाड़ कर किए जब्त
अनोखा तीर, खंडवा। जिले के खालवा क्षेत्र से पुलिस ने अफीम की तस्करी एवं खेती करने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम, डोडा चूरा व अफीम के पौधे बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी विवेकसिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुन्दरदेव तरफ से दो व्यक्ति बिना नंबर की नीले कलर की प्लेटिना मोटरसायकल से ग्राम गुलाई से सुन्दरदेव तरफ आने वाले है। जिनके पास अवैध मादक पदार्थ अफीम है। जो कहीं बेचने की फिराक में ले जा रहे है। पुलिस ने तत्काल टीम का गठन कर सुन्दरदेव रवाना किया। सुन्दरदेव फारेस्ट रेस्ट हाउस के सामने सुन्दरदेव गुलाई रोड पर चेंकिग लगाकर मुखबिर द्वारा बताए हूलिए के व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी। तभी गुलाई तरफ से एक प्लेटिना मोटर सायकल पर दो व्यक्ति आते दिखे जिनको रोका और मोटर सायकल चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम वकील पिता दीपा चावडा जाति बंजारा 40 वर्ष निवासी रगसपुरिया थाना कुकडेश्वर जिला नीमच का होना बताया जिसको चेक किया तो उसके पास 110 ग्राम अफीम मिला तथा पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पुछते उसने अपना नाम बंसतीलाल पिता हेमा डायमा जाति बंजारा 45 वर्ष निवासी आमद थाना कुकडेश्वर जिला नीमच को चेक किया तो उसके पास 140 ग्राम अफीम मिला। दोनों के पास मिले 250 ग्राम अफीम किमती करीब 25 हजार रुपए की मिली।
एसपी ने बताया कि दोनों से अफीम के लाने के संबंध में पुछताछ की तो वकील चावडा ने बताया कि मैंने ग्राम गुलाई के विश्राम पिता मोतीलाल कोरकू से पार्टनरशीप कर उसके खेत में अफीम के पौधे लगाये है। उसी में से मेरे पास की अफीम निकालकर बेचने के लिए ले जा रहा था। बंसतीलाल ने बताया कि मैंने रमेश पिता शंकरलाल कोरकू निवासी गुलाई से पार्टनरशीप कर उसके खेत में अफीम के पौधे लगाये है। उसी में से मेरे पास की अफीम निकालकर बेचने के लिए ले जा रहा था। वकील ने बोला कि चलो चलकर खेत से अफीम के पौधे बरामद करा देता हूं और विश्राम कोरकू को पकडवा देता हूं। इसी प्रकार बंसतीलाल ने रमेश कोरकू के खेत से अफीम के पौधे बरामद करवाना और रमेश को पकड़वाने के संबंध में बताया। सबब रवाना होकर रमेश कोरकू के खेत में पहुंचे तो रमेश खेत में उपस्थित मिला जिसे गिरफ्तार कर पुछताछ की तो उसने बताया कि मैने बंसतीलाल के कहने पर मेरे खेत में अफीम के पौधे लगाये थे। जिनमें से कुछ डोडे तोड़कर खेत में ही रखे हंै, सबब रमेश के खेत से पंचानों के समक्ष अफीम के पौधे उखडवाये और उन्हें तुड़वाए तो एक क्विंटल पच्चीस किलो एवं अफीम के डोडे 45 किलो ग्राम मिले जिन्हें समक्ष पंचान विधिवत जप्त किया गया। बाद रवाना होकर विश्राम कोरकू के खेत में पहुंचे जो खेत में बनी झोपडी में उपस्थित मिला जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि मंैने वकील के कहने पर मेरे खेत में अफीम के पौधे लगाये थे। जिन्हे पंचानों के समक्ष खेत से अफीम के पौधे उखड़वाये और उन्हे तुलवाए तो दो क्विंटल मिले जिन्हे समक्ष पंचान विधिवत जप्त किया गया। उक्त जब्तशुदा अफीम के पौधे 325 किलोग्राम, अफीम डोडा 45 किलोग्राम, अफीम 250 ग्राम, एवं एक प्लेटिना मोटर सायकल कुल किमती 8 लाख 27 हजार रुपए का मादक पदार्थ जब्त किया गया। आरोपीयो का उक्त कृत्य अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय होने से थाना खालवा पर अप. क्रमांक 108/2023 धारा 8/18 एडीपीसी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गणपत कनेल, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सोलंकी, सरोज मुवेल, सुनि रमाकांत मीणा, प्रधान आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक गौरीशंकर शर्मा, अजीत, कमल, दिनेश, राजेश, शैलेन्द्र, अनिल, राजेन्द्र डांगरे, आशा, ज्योति, एंव सायबर सेल खंडवा से प्रा. जितेन्द्र राठौर, आरक्षक सुनील लाडगे की सराहनीय भूमिका रही।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!