-रहटगांव में तेज बारिश के साथ गिरे ओले
अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव एवं नजरपुरा में शनिवार दोपहर को अचानक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जिसके कारण फसल को नुकसान हुआ है। दोपहर 4 बजे के बाद मौसम में हुए अचानक परिवर्तन के साथ तकरीबन आधा घंटा बारिश हो गई। वहीं बैर के बराबर ओले भी गिरे। जिसके कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं जो फसलें खेतों में कटकर पड़ी थी उन्हें भी नुकसान बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि खड़ी गेहूं की फसल अब निकालेंगे तो फसल में काफी अंतर आएगा। रहटगांव के किसान रतिराम मीणा ने बताया कि खड़ी गेहूं की फसल में जो ओले गिरे हैं उससे उंवी जमीन पर गिर गई है और खड़े चने की घेटिया भी ओले के कारण नीचे गिर गई। इससे फसल काफी प्रभावित हुई है। वहीं नजरपुरा के किसान श्रीराम चौहान ने बताया कि अचानक पानी और ओले से फसलों को नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक छिरपुरा के भी कुछ खेतों में ओले और पानी गिरने की सूचना है।

Views Today: 2
Total Views: 84

