गरीब, मजदूर व किसानों के सच्चे हितैषी थे जमना भैया : प्रहलाद शर्मा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– स्व.जमना जैसानी की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम
– समाज में सराहनीय योगदान देने वाले युवाओं का सम्मान

अनोखा तीर, हरदा। मजदूर नेता व मीसाबंदी स्व.जमना प्रसाद जैसानी की पुण्यतिथि के मौके पर स्थानीय जैसानी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिले के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व तथा समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। वहीं कला के क्षेत्र में जिले का नाम गौरान्वित करने वाले युवा कलाकारों का भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  प्रहलाद शर्मा संपादक दैनिक अनोखा तीर ने कहा कि स्वर्गीय जमना भैया गरीब, मजदूर व किसानों के सच्चे हितैषी थे। उनके हक-अधिकार की लड़ाई में सदैव अग्रणी रहे। मुझे लंबे समय तक उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। जब-जब उन्हें किसी धरना या सभा में देखा तो आभास हुआ कि जमना भैया पारदर्शी व्यवस्था के पक्षधर हैं। क्षेत्र के ओजस्वी वक्ता के रूप में हमारे मानस पटल पर आज भी उनकी यादें, बातें अमिट छाप कायम किए हैं। श्री शर्मा ने उनकी याद में हर साल समाजसेवी युवाओं के सम्मान के क्रम की सराहना की।  कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जमना जैसानी फाउंडेशन के संरक्षक शांतिकुमार जैसानी ने किया। वहीं अंत में मजदूर नेता अनिल वेद्य से सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरलाल शर्मा, महामंत्री सर्व ब्राह़मण समाज सुनील तिवारी , नर्मदा भक्त हरीश चौरे, करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत, नंदवाना समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र नंदवाना, दैभेवो संघ के शिव सौलंकी और दुर्गेश नंदन शर्मा कार्यक्रम में मंचासीन रहे। इसके अलावा  सर्व ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, संदीप पाराशर, अनिल वैद्य, शुभम सूरमा, शशांक बादर और रजत शर्मा उपस्थित थे।
सर्वप्रथम कन्याओं की पूजा
इससे पहले अतिथियों ने स्वर्गीय जमना जैसानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित तथा माल्यार्पण के बाद सबसे पहले पांच कन्याओं की पग-पूजा व चुनरी पहनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद पंडितों का सम्मान किया गया। उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व युवा मौजूद थे।
सक्रिय युवा एवं कलाकारों का सम्मान
कार्यक्रम में रॉबिन हुड आर्मी जो भोजन को व्यर्थ होने से बचाते हैं, वहीं जरूरतमंद लोगों तक उसे पहुंचाते हैं। ऐसे युवाओं का सम्मान किया गया। टीम कला शास्त्रम जो रेत व लकड़ी के बूरादे से बड़ी-बड़ी कलाकृति बना चुका है। टीम के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया। वीर तेजाजी रक्तसमूह के प्रमुख सुदीप बेड़ा, मिट्टी की बेटी सानिका पटेल, आर्ट एंड वैल्यू संस्था की नीतू ठाकुर और एमआईसी ग्रुप जो पढ़ाई के साथ-साथ हर संडे ग्रामीण तथा वनांचल के गांवों में जाकर शिक्षा की अलख जगाते हैं। उनका भी कार्यक्रम में सम्मान किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!