Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

जिले में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

3 min read
Text Size:

– पंधाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, तीन घायल  
अनोखा तीर, खंडवा। जिले में शनिवार बारिश के बाद कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। मूंदी चने के आकार के ओले गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। यह ओलावृष्टि लगभग 15 मिनट तक हुई। दोपहर में मौसम साफ था, शाम 4 बजे के आसपास अचानक मौसम ने करवट ली और हवा आंधी के साथ ओले गिरे। इधर पंधाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर बरपा, चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों गेहूं फसल की कटाई कर रही थी। इनके अलावा चार अन्य लोग भी चपेट में आए, जिन्हें इलाज के लिए पंधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। मूंदी में ओलावृष्टि होते ही बाजार में खुले आसमान के नीचे धंधा करने वाले लोगों को अपना सामान समेटने का मौका ही नहीं मिला। वह अपना सामान समेटते तब तक खुले में रखा उनका सामान खराब हो गया। मूंदी कस्बे के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश और ओलावृष्टि की खबर है। किसानों के खेतों में इस समय गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है। इस बारिश और ओलावृष्टि से किसानों का क्या नुकसान हुआ है फिलहाल उसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता।
घटना पंधाना थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बाबली और अंजनगांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राम बाबली में 3 लोग चने की फसल को एकत्रित कर रहे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए। तत्काल पंधाना लेकर आए, जहां उनका इलाज जारी है। दूसरी घटना अंजनगांव ग्राम की है। जहां पर रुफाटा से एक परिवार गेहूं काटने के लिए आया हुआ था। अचानक मौसम खराब होने और आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बालक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंधाना में जारी है।
घायलों में रानू पिता सेवकराम उम्र 16 वर्ष, सेवकराम पिता रामा उम्र 50 वर्ष, दीपक सेवकराम उम्र 18 वर्ष निवासी बाबली चना एकत्रित कर रहे थे। आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए हैं। जितेंद्र पिता प्रेमलाल पटेल निवासी आरुद उम्र 32 वर्ष को भी भर्ती किया है। वहीं पिंकी पिता सखाराम, रविता पति विक्रम, दिलीप शांतिलाल उम्र 12 वर्ष निवासी रुहफाटा तहसील झिरन्या जिला खरगोन के निवासी है। ये तीनों अंजनगांव में गेहूं काटने आए हुए थे। दोपहर 2.30 बजे के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डॉ. संजय पाराशर ने पिंकी और रविता को मृत घोषित कर दिया। दिलीप पिता शांतिलाल का इलाज जारी है।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply