अज्ञात बदमाशो ने इंदौर इच्छापुर हाईवे पर संचालित एटीएम पर की तोड़फोड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – शहर के इंदौर इच्छापुर हाइवे स्थित राज टाकीज के समीप शनिवार की मध्य रात्रि में अज्ञात बदमाशो ने हिताची कंपनी के एटीएम मशीन तोड़ने के प्रयास किए। जहा बदमाशो ने एटीएम मशीन के कुछ पुर्जों को तोड़ दिया ।जबकि अंदर लगे सीसी टीवी कैमरे के वायर काट दिए ।वही ए टीएम के अंदर बने कमरे का नकूचा तोड़ दिया ।हालाकि अज्ञात बदमाश को एटीएम में रखे पैसे ले जाने में सफलता हासिल नहीं हुई । इस मामले में एटीएम संचालक मुकेश शुक्ला ने बताया की पूर्व में भी इस तरह की वारदात हुई थी ।जिसके बाद आज फिर अज्ञात बदमाशो ने ए टी एम तोड़ने के प्रयास किए है।घटना की जानकारी मिलते ही टी आई जगदीश गोयल अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । जहा उन्होंने बारीकी से जांच की और आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे में घटना के फुटेज देख रहे है ।उल्लेखनीय है की टी आई जगदीश गोयल ने बताया की शहर में में संचालित एटीएम में सुरक्षा गार्ड नही होने की दशा में सभी एटीएम रात्रि 10 बजे बंद करने के आदेश दिए है ।जबकि इस आदेश के लिए पूर्व में भी थाने परिसर में बैंक संचालको की बैठक ली गई थी ।इसके बावजूद एटीएम संचालको ने इस आदेश की अवहेलना की ।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!