जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में समीक्षा बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

शाखा सेमरी हरचंद के मार्च माह का वेतन राजसात

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नर्मदापुरम् में कलेक्टर एवं प्रशासक नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैंक की ऋण वसूली एवं बैंक के अत्यावश्यक कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को बैंक प्रधान कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। उक्त बैठक में उप आयुक्त सहकारिता शिवम मिश्रा, सहायक आयुक्त सहकारिता जिला हरदा, वासुदेवसिंह भदौरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सह केंद्रीय बैंक आर. एस. भदौरिया समिति के प्रशासक, बैंक प्रधान कार्यालय नर्मदापुरम के क्षेत्राधिकारी, नोडल अधिकारी एवं बैंक की 17 कृषि शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक एवं समिति प्रबंधक उपस्थित हुए।

बैठक में कलेक्टर एवं प्रशासक सिंह द्वारा सभी शाखाओं की कृषि एवं अकृषि ऋणों की वसूली की समीक्षा की गई। लक्ष्य के विरुद्ध कम प्रगति पर शाखा सेमरीहरचंद के शाखा प्रबंधक रामकुमार दुबे माह मार्च 23 का वेतन राजसात करने तथा धारा 85 के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही नहीं किये जाने पर एक माह का वेतन राजसात करने के निर्देश दिये गये ।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!