महू में हुई निर्मम हत्या के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। गत १6 मार्च को महू के बडगोदा थाना क्षेत्र की डोंगरगांव चौकी पर आदिवासी बालिका की बलात्कार के बाद हुई निर्मम हत्या तथा पुलिस गोली चालन में आदिवासी युवक की मौत की घटना अत्यंत दुखद है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज पीड़ित के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की तथा दोनो पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनकी हर लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के शासन काल में आदिवासियों एवं सभी वंचित वर्गों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया निराशाजनक है तथा पूरे प्रदेश में महिलाओं एवं आदिवासी वर्ग पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे है, प्रदेश सरकार को इन वर्गों को न्याय दिलाने की कोई सुध नहीं है। आदिवासी बेटी एवं आदिवासी भाई की निर्मम हत्या पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया और शिवराज सरकार से जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। इस दौरान अमर रोचलानी, मुन्ना पटेल, गगन अग्रवाल, कैलाश पटेल, केवलराम, सतीश राजपूत, रूपेश पटेल, अजय सिंह राजपूत, जीशान खान, मुकेश कलवानीया, राकेश रांडू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!