हास्य नाटक भाग अवंती भाग का शानदार मंचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इंटेलेक्चुअल पब्लिक वेलफेयर एंड ट्रेनिंग फॉर आर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित 18 वें राष्ट्रीय नाट्य समारोह की प्रथम संध्या पर फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक राजीव वर्मा के हास्य नाटक भाग अवन्ती भाग का शानदार मंचन हुआ। नाटक की कहानी हल्के फुल्के हास्य के इर्द गिर्द घूमती है। एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार को अपनी रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में बचत की गई सेविंग एक मुखिया की बीमारी में खर्च हो जाती है। फिर आगे की जिंदगी को लाइन पर लाने के लिए त्रस्त होकर कुछ ऐसे निर्णय ले लिए जाते हैं कि स्तिथियां हास्यास्पद हो जाती है। ऐसी ही स्तिथियों की कल्पना का नाम है भाग अवन्ती भाग। डेढ़ घंटे के इस नाटक में दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। नाटक की मुख्य भूमिका में मुकुंद जोशी, रीता वर्मा ने प्रभावशाली अभिनय किया। अवन्ति की भूमिका में वैशाली पाल, लड़के की भूमिका में अभिषेक ठाकुर ने मन मोह लिया। मंच एवं प्रकाश परिकल्पना अतुल जोशी एवं सुरेन्द्र चौहान। संगीत निर्माण रविन्द्र टोंक। शहर में नाटकों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते हाल खचाखच भरा रहा। स्थिति यह रही कि गेट पर हाउस फुल का बोर्ड देखने के बाद दर्शकों को निराश वापस लौटना पड़ा।

 

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!