Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्व.महेश प्रसाद व्यास की पुण्य स्मृति में पंडित विमल तिवारी के मुखारबिंद से मां दुर्गा गार्डन, अभिषेक ग्रीन वेली में श्रीमती कृष्णा व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन कथावाचक पंडित विमल तिवारी ने कहा कि भगवान की कथा सुनने से जीवन की व्यथा मिट जाती है। भगवान का गुणगान करना बहुत जरूरी है कथा से जीवन बदल जाता है। गजेन्द्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए पंडित जी ने कहा कि संसार सेवा में हम लोग हाथी की तरह फंसे हैं, जिसे मगरमच्छरूपी जिम्मेदारियों ने पकड़ा है। इससे निकलने के लिए हरि कीर्तन करना पड़ेगा, तभी हमारा उद्धार होगा। पंडित श्री तिवारी ने वामन अवतार एवं राम कथा का भी चित्रण किया। राम कथा लोगों को जरूर सुनना चाहिए जो दुख में जीवन को जीना सिखाती है। इस उपरान्त श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए पंडित जी ने कहा कि जब कंस का आतंक चारों ओर बढ़ गया था, तब पृथ्वी गौ रूप में भगवान नारायण के पास गई और कंस के आतंक से छुटकारा पाने की बात कही। जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। पृथ्वी पर गौरूप धारण करने के कारण ही भगवान श्रीकृष्ण को गोपाल कहते हैं। कथा दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply