ग्राम देवतलाब में नहर चौपाल संपन्न

 

अनोखा तीर, हरदा। जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में नहर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सोनम वाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम देवतलाब में नहर चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में झाड़पा उपशाखा के ग्राम देवतलाब, देवास व कायागांव के किसानों की नहर सम्बन्धी शिकायतों का निराकरण किया गया। उन्होने बताया कि नहर चौपाल में कुल 61193 की राजस्व वसूली विभाग को प्राप्त हुई।

84 Views

Leave a Reply