जैसानी फाउंडेशन का सम्मान समारोह आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र के ओजस्वी वक्ता के रूप में विख्यात, मीसाबंदी, किसान एवं मजदूर नेता स्वर्गीय जमना प्रसाद जैसानी ने अपनी स्पष्टवादिता के चलतेह्य क्षेत्रवासियों के दिल में विशेष जगह बनाई है। यही कारण है कि उनके देवलोक गमन पश्चात पुण्यतिथि के मौके पर हर साल उन्हें याद किया जाता है। वहीं उनकी यादों को अक्षुण्य बनाये रखने के उद्देश्य से प्रतिभाली तथा सराहनीय भूमिका निभाने वाले शख्सों का सम्मान किया जाता है। इस साल भी 18 मार्च को स्थानीय जैसानी चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा है। जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य अनिल वैध ने बताया कि शनिवार शाम 7 बजे से सभी मजदूर संगठन तथा समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य स्वर्गीय जैसानी के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। तद्उपरांत जिले में मानव सेवा के कार्यो में जुटे युवाओं के साथ-साथ रचनात्मक तथा साहित्यिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मान किया जाएगा। फाउंडेशन के संरक्षक शांतिकुमार जैसानी ने बताया कि पिता की पुण्यतिथि पर हर साल ये आयोजन किया जाता है। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाता है, जो अन्य लोगों के लिये किसी प्रेरणा से कम नही हैं।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!