हरदा- जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 18 मार्च को जिला पंचायत हरदा के सभागृह में आयोजित की जाएगी। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डी.के. सिंह ने बताया कि यह बैठक दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में ग्रीष्म कालीन मूंग फसल वर्ष 2023 के लिये तथा बांयी तट मुख्य नहर में जल प्रवाह छोड़े जाने की तिथि एवं पानी मांग के निर्धारण के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिये कृषि विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
118 Views

