लोक सेवक समस्या निवारण शिविर आज टिमरनी में आयोजित होगा

हरदा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न नवाचार किये जा रहे है। इसी क्रम में जिले में लोक सेवकों की समस्याओं के निवारण के लिये विकासखण्ड स्तर पर लोक सेवक समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 18 मार्च को टिमरनी के वन विभाग के नीलामी हॉल में लोक सेवकों की समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
91 Views

Leave a Reply