24 घंटे में मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने परिक्रमा वासियों से 2200 रुपये की ठगी की
नगर में ठगी करने वाले स्कूटी सवार दो युवक सीसीटीवी में कैद
सेमरी हरचंद – क्षेत्र में विगत 2 दिन से परिक्रमा वासियों के साथ ठगी की घटनाऐं सामने आ रही है गुरुवार को दोपहर 1:30 ग्राम गुरमखेड़ी के पास खरगोन निवासी परिक्रमा वासी कैलाश कर्मा एवं सेवंती बाई से मुख्यमंत्री योजना के नाम पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 11 सो रुपए ठग कर फरार हो गए थे। ठीक ऐसी ही घटना शुक्रवार दोपहर 2:10 पर रामलीला मैदान के पास घटित हुई है। वहीं दूसरी घटना दूसरे ही दिन शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक दूसरे वृद्ध परिक्रमा वासी के साथ हुई। यह परिक्रमा वासी मां नर्मदा परिक्रमा मैं चल रही थी तभी सेमरी हरचंद के रामलीला मैदान पर डिलिजेंट पब्लिक स्कूल के सामने भंडारा कराने के नाम पर लाल कलर की स्कूटी पर सवार दो लोगों ने बुजुर्ग परिक्रमा बासी के साथ ₹1100 की ठगी कर ली परिक्रमा वासी के साथ ठगी करने वाले दो स्कूटी सवार युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, उन्होंने कहा कि भंडारा कराने के लिए रसीद कट रही हैं हम भंडारा करवाएंगे और पहले पैसे ले लिए परंतु रसीद नहीं दी गई जिससे संदेह हुआ कि इनके द्वारा ठगी की गई है। पुलिस चौकी प्रभारी सेमरी हरचंद मानवेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि परिक्रमा बासी से भंडारा करवाने की बोलकर 11 सौ रुपए ले लिए लगातार ऐसी घटनाएं क्षेत्र में सामने आई है हम प्रयास में लगे हुए हैं फुटेज चेक किए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कोई एक व्यक्ति घूम रहा है जो ऐसे ही लोगों को टारगेट कर रहा है परिक्रमा वासियों के साथ ऐसी हरकत करने बालों की तलाश की जा रही है।
Views Today: 2
Total Views: 90

