Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

जीवनम् स्वास्थ्य शिविर’ आज सिराली में आयोजित होगा

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:
हरदा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर जीवनम् स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह ने बताया कि जीवनम् स्वास्थ्य शिविर 18 मार्च को सिराली के उपस्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जावेगा। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आई डी भी बनाये जायेंगे तथा गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी. चेक अप, एन सी डी, मलेरिया की जाँच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जीवनम् स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठावे।
106 Views
What do you think?

Leave a Reply