Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

कोटपा एक्ट के तहत 3 दुकानों पर की कार्यवाही

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अन्नापुरा स्कूल चौक के समीप लगे पान ठेलो एवं किराना दुकानो पर कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के निगरानी दल ने 3 दुकानो व ठेलों से 550 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान उन्हें तंबाकू के सेवन से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा आने वाले लोगों को भी समझाईश दी गई कि तंबाकू का नशा जानलेवा है, इसे छोड़ने में ही भलाई है। निगरानी दल ने बताया कि सार्वजनिक स्थानो पर तंबाकू या अन्य कोई नशा करना अपराध है। कार्यवाही के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी हरदा डॉ. सुनिल द्विवेदी, विनोद रोलासिया एवं पुलिस कोतवाली हरदा के जवान शामिल थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply