Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

डॉ.दोगने के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को उनके निज निवास पर बधाई देने क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक डॉ. दोगने ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रात: मां नर्मदा के तट ग्राम हंडिया पहुंचकर मां नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आर्शिवाद प्राप्त किया व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात ग्राम हंडिया के क्षेत्रवासीयों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर पूर्व विधायक डॉ. दोगने को जन्मदिवस की बधाई दी। इसके पश्चात डॉ. दोगने अपने निवास पर पहुंचे, जहां समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों एवं पत्रकार बंधुओं द्वारा उनके निवास पर पुष्पमाला पहनाकर बधाई प्रेषित की। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया व खिरकिया नगर में ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेंटी के समस्त कांग्रेज कार्यकर्ता द्वारा पुष्पमाला पहनाकर डॉ. दोगने को जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, प्रकाशचंद वशिष्ठ गुरू, भागीरथ पटेल, सुभाष जायसवाल, लक्ष्मीनारायण पटेल, सुभाष पटेल, भूपेश पटेल, गोविन्द व्यास, सुरेन्द्र विश्नोई, श्यामसिंह राजपूत, पुरूषोत्तम कोठारी, संजू दुबे, दीपक बाबल, शंकरसिंह सोलंकी, प्रशांत आंजने, इकलाख चौहान, राहुल जायसवाल, सुरेन्द्र विश्नोई, राकेश सूरमा, धर्मेन्द्र चौहान, अजय राजपूत, योगेश चौहान, योगानंद राजपूत, राजेश दुगाया, अरूण तिवारी, सपन मुरलीया, कृष्णा विश्नोई, राजू रिणवा, मो. सुलेमान, मुकेश यादव, भूपेश बाबल, आयुष दुबे, संजय अग्रवाल, महेश राठौर, आशुतोष कोठारी, असलम खान, भूपेन्द्र राजपूत, वीरू ठाकुर, रिंकू पगारे, बंटी वर्मा, उधो सोनकर, प्रमोद तिवारी, बबलू सोनकर, प्रशांत गौर, आनंद मांझी, अजय पाटिल, आमीन खान, अमर रोचलानी, इकलाख चौहान, दिनेश दुगाया, अभिषेक राठौर, शुभम आंजने, सिद्धांत तिवारी, लोकेश सिसौदिया, पूनम यादव, देवेंद्र राजपूत, शाहरूख बाबा सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply