आज से 14 अप्रैल तक खरमास, नहीं होंगे मांगलिक कार्य  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। इस बार ग्रीष्मकालीन नवरात्रि का पर्व खरमास में शुरु हो रहा है। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ होगी। यह खरमास मीन की संक्रांति 15 मार्च दिन बुधवार प्रात: 6.33 से 14 अप्रैल की दोपहर 2.59 तक रहेगी। इसी बीच चैत्र नवरात्रि की पूजा पाठ व कलश स्थापना 22 मार्च दिन बुधवार को सुबह से ही प्रारंभ हो जाएंगे। इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की नवरात्र उपासना होगी। खरमास बुधवार से प्रारम्भ हो गया है। हिन्दू परम्परा के अनुसार साथ ही विवाह की शहनाईयों लगभग डेढ़ माह के लिए विराम लग जाएगा। 15 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक खरमास लगा रहेगा। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। यहां तक कि शादी विवाह की शहनाई भी बंद हो जाएंगी। जानकारी के अनुसार धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है। खरमास अस्त रहेंगे। इसके चलते 1 मई तक विवाह की शहनाइयां नहीं बजेंगी। हालांकि 15 अप्रैल से अन्य मंगल कार्य हो सकेंगे। 2 मई से फिर विवाह आरम्भ होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार खरमास 15 मार्च से शुरू हुआ है। इस दिन प्रात: 6 बजकर 33 मिनट पर सूर्यदेव ने मीन राशि में प्रवेश किया। 15 मार्च से 14 अप्रैल की दोपहर 2.59 तक खरमास एक माह रहेगा। इस दौरान गुरू ग्रह अस्त हो जाएंगे। इस वजह से 14 अप्रैल से विवाह नहीं हो सकेंगे। मंडन, हवन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य फिर से प्रारंभ हो जाएंगे। विद्वानों के अनुसार जब मांगलिक कार्य होते हैं तो उसके फलित होने के लिए गुरू प्रबल होना जरूरी है। धनु एवं मीन बृहस्पति ग्रह की राशियां है।

देवशयनी तक दो माह ही विवाह

खरमास में गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नए बिजनेस का प्रारंभ, शादी सगाई, वधू प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। अप्रैल माह में एक भी विवाह मुहूर्त नही है। केवल अक्षय तृतीया पर ही अबूझ मुहूर्त में विवाह होंगे। गुरु ग्रह का उदय 1 मई को होगा। इसके बाद देवशयनी एकादशी तक दो माह ही विवाह होंगे। इसके बाद फिर चार महीने के लिए विवाह की शहनाई बंद हो जाएंगी। दिसंबर साल 2023 के आखिरी माह में विवाह मुहूर्त 3, 4, 7, 8, 9 दिसम्बर हैं।

मई में शुरू होंगे मांगलिक कार्य

मई माह में शादी के लिए 26, 27, 28, 29 व 30 तथा जून माह में 3, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 22, 23, 25 तारीख हैं।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!