Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

आज टिमरनी की ‘वार्ड चौपाल’ में नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर श्री गर्ग

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:
वार्ड क्रमांक 3, 4, 5 व 6 के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण
हरदा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 18 मार्च को नगरीय क्षेत्र टिमरनी के रैन बसेरा में आयोजित चौपाल में वार्ड क्रमांक 3, 4, 5 व 6 के नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जावेगा।
75 Views
What do you think?

Leave a Reply