Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

नल-जल का १२ लाख से अधिक बकाया

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के नागरिकों को शुद्ध पेयजल प्रदान करने वाली नगरपालिका को जल उपभोक्ताओं से हर माह जल कर की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। अनेक उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन पर हजारों रुपए का जल कर बकाया है। मगर जमा करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हंै। इस कारण नगर पालिका की जल प्रदाय शाखा का लगभग १२ लाख रुपए से अधिक का जलकर बाकी है। इसे वसूल करने में परिषद के अमले को कड़ी कार्यवाही करने को बाध्य होना पड़ा है। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष के समापन मार्च माह में बकाया जल कर की वसूली का अभियान छेड़ा गया है। नगर में लगभग १२ लाख १६ हजार ९१२ रुपए का जल कर बाकी है। इस प्रकार लगभग ७० ऐसे बड़े बकायादार हैं, जिन पर हजारों रुपए की राशि बकाया है। मगर उनके द्वारा इसे जमा करने में रुचि नहीं ली जा रही है। इसे देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में अमले द्वारा बकायादारों से वसूली करने और राशि जमा न करने पर उनके कनेक्शन काटने का अभियान शुरु किया गया है। बुधवार को नगर के वार्ड क्र. २४ में अमले ने ऐसे ५ बड़े बकायादार जल उपभोक्ता के कनेक्शन काटे, जिन्होंने राशि जमा करने में रुचि नहीं दिखाई।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply