Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

नेता प्रतिपक्ष की शिकायत पर जांच के आदेश

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका में कार्यरत दैवेभो कर्मचारी लंबे समय से ड्यूटी पर अनुपस्थित है। बावजूद उसका नियमित वेतन जारी है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कलेक्टर ऋषि गर्ग से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने 10 मार्च को जांच का आदेश जारी किया है। साथ ही जांच समिति का भी गठन किया है, जो शिकायत में उल्लेखित बिन्दू की जांच करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे ने जारी आदेश में कहा कि नगर पालिका परिषद में ड्रायवर भागवत योगी के नगर पालिका में ड्यूटी पर नहीं आने के बावजूद भी प्रतिमाह वेतन दिए जाने की शिकायत मिली है। जिसके लिए एक जांच दल गठित किया है। जांच का जिम्मा श्रम निरीक्षक महेन्द सिंह ठाकुर और नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को सौंपा है। साथ ही 3 दिवस में वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि भागवत योगी जो कि नगर पालिका में ड्रायवर के पद पर पदस्थ है। नई परिषद के गठन के बाद से अभी तक ड्यूटी पर नहीं आया है और ना ही नगर पालिका के किसी भी वाहन का परिचालन कर रहा है। बावजूद भागवत का वेतन हर महिने जारी किया जा रहा है। उन्होंनें बताया कि इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा वाहन प्रभारी को मौखिक रूप से अवगत कराया था। किन्तु मामले में कोई गंभीरता नही दिखाई। जबकि कर्मचारी को बगैर काम के वेतन दिया जाना शासकीय रूपयों का दुरूपयोग समान है। इस संबंध में कलेक्टर से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद जांच दल का गठन हुआ है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply