Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

परंपरागत रूप से होगा मुख्यमंत्री का स्वागत

2 min read
Text Size:

 

खरगोन 14 मार्च 23/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 17 मार्च को प्रस्तावित खरगोन जिले के प्रवास की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान यहां लाडली बहना योजना और पेसा एक्ट के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंगलवार सुबह कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा तैयारियों का जायजा लेने बिस्टान स्थित अनकवाड़ी कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड स्थल पहुँचे। कार्यक्रम स्थल अनकवाड़ी गाँव में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी, ग्रीन रूम, डी और वीआईपी, मीडिया गैलरी तथा जनसामान्य के बैठने के लिए कुर्सियों तथा आने जाने के लिए मार्ग और पार्किंग की व्यवस्थाएं देखी। कार्यक्रम स्थल पर डोम व जरूरत पड़ने पर पांडाल कुल 1 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में लगाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री श्री पंवार ने कार्यक्रम स्थल का मैप दिखाकर व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इसके बाद कलेक्टर श्री वर्मा भगवानपुरा रोड के पास बन रहे हेलीपेड का भी अवलोकन कर तैयारिया देखी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, एसडीएम श्री ओएन सिंह, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री श्री विजय सिंह पंवार, जनपद सीईओ पवन शाह व बिस्टान सीएमओ श्री बद्रीलाल पुर्दिया तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भगवानपुरा और झिरन्या के सरपंच लाएंगे मांदल

 

कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर झिरन्या और भगवानपुरा के सरपंच ढोल मांदल के साथ पहुचेंगे। वही सरपंच व पेसा एक्ट अंतर्गत गठित समितियों के अध्यक्ष आदिवासी वेशभूषा पहनकर कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।

 

बिस्टान परीक्षा केंद्र का किया अवलोकन

 

निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री वर्मा ने बिस्टान स्थित सीएम राइज स्कूल में बनाये गए परीक्षा केंद्र का भी अवलोकन किया। इस दौरान कक्षा 10 वी का संस्कृत का पेपर चल रहा था।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply