आठनेर के पुराना थाना परिसर मे लगी आग फायर ब्रिगेड एवं नगर वासियों ने प्रयास कर आग पर पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 *आठनेर याशसोनी*

नगर के वार्ड क्रमांक 3 पुराना थाना परिसर में आज अचानक आग लगने से पूरा रहवासी क्षेत्र होने के कारण सब दहशत में आ गए थे परंतु समय रहते हुए एवं नगर वासियों एवं फायर ब्रिगेड के तुरंत पहुंचने से आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बच गया इस संबंध में नगर के पुराना थाना थाना मैं आज 3:00 बजे के लगभग पुराने थाना परिसर में जहां राय मुनिया एवं अन्य कचरा पड़ा हुआ था उसमें अचानक आग लगने की खबर लगते ही वार्ड वासी एवं फायर ब्रिगेड तत्काल पुराना थाना परिसर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया उक्त संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग कैसे लगी यह तो नहीं पता है परंतु आग हवा चलने से बहुत जल्दी फैल रही थी जहां कचरा एवं थाना परिसर के अन्य भागों में राई मुनिया एवं अन्य कचरा पड़ा होने से आग बहुत ताकत से पूरे परिसर भर क्षेत्र में फैल रही थी जिस पर काबू पाने के लिए वार्ड वासियों द्वारा एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया एवं बड़ी जनहानि होने से बच गई

 *तुरंत पहुंचे जनप्रतिनिधि* 

वार्ड नंबर 1 की पार्षद प्रियंका सुनील राठौर को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली वह तुरंत उन्होंने उनके पति सुनील राठौर को पुराना थाना परिसर भेजा जहां उन्होंने देखा कि आग तेजी से पूरे थाना परिसर क्षेत्र में फैल रही है उन्होंने स्वयं भी आग बुझाने के पूरे प्रयास किए एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों से भी कहा कि आप तत्काल पूरे क्षेत्र भर पानी डालकर आपको व्यवस्थित रूप से आगबुजाएं एवं उन्होंने देखा कि इस थाना परिसर में कचरा एवं अन्य अति वेस्ट सामग्रियां बहुत पढ़ी होने से आग जल्दी ही पूरे क्षेत्र भर में फैल चुकी थी उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है कि इस परिसर को पूर्ण रूप से साफ सफाई कर इसे व्यवस्थित किया जाए

133 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!