विकास पवार बड़वाह – नगर पालिका की नवीन परिषद ने निकाय चुनाव के दौरान जो मूलभूत सुविधा देने के वादे अपने वार्डवासियों से किए थे । उन वार्डो में होने वाले निर्माण कार्यों की शुरूवात जल्द ही शुरू होगी ।इस नवीन निर्माण कार्य के शुरू होने के पूर्व मंगलवार सुबह नगर पालिका परिषद बड़वाह में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का आगमन होगा । जहा उनके द्वारा शहर के अनेक वार्डो में होने वाले निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया जायेगा ।जबकि उनकी उपस्थित में नपा परिसर में कन्या पूजन भी होगा । उल्लेखनीय है की शहर के विभिन्न वार्डो में होने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सोमवार दोपहर 4 बजे नपा कक्ष में एक प्रेसवार्ता की ।
जहा श्री गुप्ता ने अलग अलग योजना से होने वाले निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी ।
मुख्यमंत्री अधोसंरचना तृतीय चरण योजना के अंतर्गत ——
श्री गुप्ता ने बताया की मुख्यमंत्री अधोसंरचना तृतीय चरण योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 कालंका माता मंदिर से भीलट देव नाग मंदिर तक सीसी रोड और नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा । वहीं वार्ड क्रमांक 4 में राजू गौहर के घर से पार्वती कैलाश के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य होगा । वार्ड क्रमांक 18 में जैन टी स्टाल से एसडीएम कार्यालय तथा नगरपालिका आवासी परिसर में डामर रोड एवं नाली का निर्माण किया जाए ।यह सभी निर्माण कार्य 179 लाख की राशि से किया जायेगा।
कायाकल्प योजना के अंतर्गत होंगे यह निर्माण —–
श्री गुप्ता ने कहा की कायाकल्प योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2,15,18, में गोल बिल्डिंग से सीआईएसएफ गेट तक सीसी स्ट्रेथ कार्य होगा ।वही वार्ड क्रमांक 11 में पूर्व नपा अध्यक्ष बाबूलाल जैन के निवास से रेलवे स्टेशन गेट तक सीसी स्ट्रेथ का कार्य,वार्ड क्रमांक 7 और 4 में अंगद टायर से रोहित बोर के निवास तक सीसी स्ट्रेथ का कार्य,वार्ड क्रमांक 3 और 6 में दरबार टी स्टाल से दादू पंडित जी के घर तक बीटी स्ट्रेथ का कार्य होगा ।इन सभी कार्यों का निर्माण 100 लाख रुपए की राशि से होगा । इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 14,15 महात्मा गांधी मार्ग का चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण का कार्य 120 लाख रुपए की राशि होगा । वार्ड क्रमांक 14 में पूनम ज्वेलर्स से नर्मदा रोड वाइन शॉप तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 15.37 लाख रुपए से होगा । वार्ड क्रमांक 11 इंदिरा मार्केट में शौचालय निर्माण कार्य 6.24 लाख रुपए की राशि से एवं वार्ड क्रमांक 7 एलआईसी ऑफिस के पीछे शौचालय निर्माण 14.89 लाख रुपए की राशि से करवाया जाएगा । जबकि वार्ड क्रमांक 18 में कांजी हाउस निर्माण कार्य 18 लाख रुपए से होगा ।वही वार्ड क्रमांक 9 स्थित नगर पालिका कार्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य 30 लाख रुपए की राशि होगा ।
पूर्व में निर्माणधीन शापिंग कांप्लेक्स का होगा नामकरण —–
नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा की हमारी नपा की नई परिषद को बने आज करीब 7 से 8 माह हो चुके है और जो शहर विकास की उम्मीद शहरवासियो ने हमारी नई परिषद से की थी । उसमें हमे काफी विलंब हुआ है ।जिसका मुख्य वजह चुनाव और नगर पालिका की दशा सुधारना रही है । अब हम उम्मीद करते है की विकास का पहिया तेज गति से दौडेगा ।इन सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के लिए कल हमारे सम्माननीय राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जी आ रहे है । जिनके द्वारा नपा परिषद के सामने बने शापिंग कांप्लेक्स का नामकरण भी किया जायेगा । जो हमारे आदर्श और हमारे राजनीति के मार्गदर्शक रहे स्वर्गीय चंद्रकांत गुप्ता जी के नाम से जाना जाएगा ।
Views Today: 2
Total Views: 68

