कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खरगोन 13 मार्च 2023। कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सपन्न हुई। बैठक में उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों पर गहन विचार उपरांत अनंतिम प्रस्तावित दरों विषयक निर्णय लिये गये। साथ ही प्रस्तावों पर जनसामान्य के सुझाव 15 मार्च तक सांय 5 आमंत्रित किए जाते हैं। वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित अनंतिम प्रस्तावित दरें जिला पंजीयक एवं समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में उपलब्ध है। 15 मार्च अपरान्ह 12 बजे तक जनसामान्य के सुझाव आमंत्रित है। तत्पशचात अंतिम निर्णय उपरांत प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड मप्र भोपाल की ओर अग्रेतर कार्यवाही के लिए अग्रेषित किये जा सकेंगें। बैठक में बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला, जिला पंजीयक डॉ. प्रभात बाजपेयी एवं समस्त उप पंजीयक तथा जिले के अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!