6 दिवसीय विशाल निशुल्क स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खरगोन 13 मार्च 2023। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इंदिरानगर में सोमवार को 6 दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 18 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत सोमवार व 16 मार्च को शिशु एवं स्त्री रोग जॉच शिविर, 14 मार्च व 17 मार्च को बीपी, शुगर, हद्य रोग, मानसिक रोग, फिजियोथेरेपी तथा 15 मार्च व 18 मार्च को टीबी, दन्तश रोग जॉच शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जनप्रतिनिधी रवि वर्मा ने किया। शुभारंभ अवसर पर जिला स्वस्थ्य अधिकारी हरिशचन्द्र आर्य, डॉ. शारदा कनास, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. कमल पाटीदार, शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. किरण डुडवे आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मेले में 88 मरिजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें सामान्य सर्दी-खॉसी के 26 मरीज, बीपी के 18, शुगर के 08, गर्भवती महिला 13 एवं बुखार के 22 तथा एवं अन्य 1 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!