जिला मुख्यालय में निजी डॉक्टरों ने निःशुल्क की सोनोग्राफी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन 13 मार्च 2023। कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा की पहल पर जिले के निजी सोनोग्राफी संचालकों के सहयोग से जनसेवा के लिए 10 मार्च से जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच का कार्य प्रारंभ हो गया है। अब जिला चिकित्सालय खरगोन में होने वाली सोनोग्राफी जांच में निजी चिकित्सक भी अपनी भूमिका निभाने लगे हैं। सोनोग्राफी कार्य सुचारू संचालन के लिए जिले में संचालित निजी सोनोग्राफी केन्द्रों में सोनोग्राफी कार्य करने वाले सोनोलाजिस्ट की रोस्टर अनुसार ड्यूटी आगामी आदेश तक जिला चिकित्सालय खरगोन में लगाई गई है। सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि निजी चिकित्सकों ने 10 मार्च से सेवा प्रारंभ की है। इस सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रोस्टर बनाया है। उसके अनुसार ही इस सेवा को क्रियान्वित किया जाएगा।

 

2 दिनों में हुई 41 की निशुल्क सोनोग्राफी

 

निर्धारित रोस्टर के अनुसार पहले दिन 10 मार्च को सोनोग्राफी केन्द्र खरगोन के डॉ. गोविन्द मुजाल्दे द्वारा 13 सोनोग्राफी जांच, दूसरे दिन डॉ. अजय पटोदा अनाया डाग्नोस्टिक सेन्टर खरगोन ने 11 एवं तीसरे दिन डॉ. दीप कुमार पाटील राधा डायग्नोस्टिक सेन्टर खरगोन द्वारा 17 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच की गई है। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 41 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी की जांच हुई है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अमरसिंग चौहान तथा पीसीपीएनडीटी शाखा खरगोन से श्रीमती सपना सोनी उपस्थित रहे।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!