अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए हुई खेल प्रतियोगिताएँ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खरगोन 13 मार्च 2023। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवि दुबे के निर्देशन मे विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतिस्पर्धा शा. उत्कृष्ट उमावि झिरन्या के खेल मैदान पर सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता विद्यालय कि अध्यापिका कुमारी प्रर्मिला वास्कले ने की। मुख्य अतिथि झिरन्या सरपंच श्रीमती शर्मिला लखन मंडलोई रही व विशेष अतिथि आनंद विभाग के जिला समन्वयक श्री केबी मंसारे रहे। प्रतियोगिता में महिलाओं के लिए तीन खेल आयोजित किए गए। जिनमें गोला फेक मेे प्रथम विद्यालय कि अध्यपिका प्रमिला वास्कले, द्वितीय पूजा हब्बुसिंह, तृतीय प्रियंका धूमसिंह रही। इसी प्रकार रस्सी कूद खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम शर्मिला प्रेमसिंह, द्वितीय अनीता ध्यानसिंह व तृतीय स्थान पर राधिका रमेश रही। वहीं अंतिम खेल 50 मी. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सुष्मिता रघुनाथ, द्वितीय सलिता गोखले व तृतीय सेवा हब्बूसिंह रही। सभी खेल विजेता महिला खिलाड़ियों को मैडल व प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में खेल शिक्षक श्री मुसर्लिन शेख, श्री तोमर, श्री विकास छटीये, श्री तरुण शर्मा सहित स्कूल शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक आशीष गुप्ता व आभार कन्या शाला के शिक्षक श्री छननु लाल नार्वे ने माना।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!