रंगपंचमी पर संस्था नवसृजन ने नगर में निकाली राधाकृष्ण फाग यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – रंगपंचमी के अवसर पर रविवार को संस्था नवसृजन व राकेश गुप्ता मित्र मंडल के सौजन्य से नगर में राधाकृष्ण फाग यात्रा निकाली गई। इसमें प्रेशर मशीन से गुलाल उड़ाया गया,वहीं फव्वार से रंगों की बौछार की गई। यात्रा में डीजे साउंड की धुन पर युवा खूब थिरके। नगर का मुख्य मार्ग एमजी रोड रंग-गुलाल से सराबोर हो गया। यात्रा की शुरुआत शीतल माता मार्ग स्थित नागेश्वर मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे हुई। रंग की बौछार के बीच लोग उत्साह में रंगे नजर आए। इसके साथ ही फव्वारों से रंगों की बौछार का भी लोगों ने लुफ्त उठाया। यात्रा में शामिल ढोल और आदिवासियों का समूह के मांदल की थाप युवा थिरकते नजर आए । भगवान राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जिसमे संत श्री हनुमानदास जी महाराज विराजमान रहे। यात्रा झंडा चौक, गोल बिल्डिंग और एमजी रोड होकर जय स्तंभ चौराहे पहुंची । कई लोगों ने छतों से यात्रा में पानी की बौछारें भी की। करीब चार घंटे तक यात्रा नगर में मुख्य मागोंं में घूमकर दोपहर ढाई बजे बाद यात्रा का समापन हुआ।

वार्ड 9 में मटकी फोड़ का हुआ आयोजन —–

 

वार्ड क्रमांक 9 स्थित बस स्टैंड व नगर पालिका रोड पर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। सुरक्षा के लिए एसडीओपी विनोद दीक्षित व टीआई जगदीश गोयल अपने दल बल के साथ तैनात रहे ।जिसके चलते रंग पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा रंग पंचमी की पूर्व संध्या शनिवार को भी नगर पालिका परिसर में फाग उत्सव का आयोजन किया। जहा वृंदावन के कलाकारों ने एक से एक नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांधी। इस दौरान कुछ शहर की खास शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

error: Content is protected !!