देश के विकास में नारी की भूमिका अहम – सीमा निराला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा।

 

आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आज की महिलाओं ने शिक्षक, डॉक्टर, सैनिक, पायलट और देश की प्रधानमंत्री व देश की राष्ट्रपति बनकर महिलाओं ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। आज देश के विकास में नारी शक्ति अहं भूमिका निभा निभा रही है। यह उदगार जिला अजाक्स कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में दीपांशु ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक से महिलाओं की वर्तमान स्थिति प्रस्तुत की। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद होली मिलन समारोह में रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनीता दमाड़े, ज्योति परते, अनीता पेंदराम, लाजवंती लखोरे, सोनम पाल, शीला नरवरे, मनीषा बिल्लारे, रेखा बिल्लारे, रमाबाई, क्षमा मालवीय, दीपांशु परते, युक्ति यादव, अंकिता विश्वकर्मा, रंजना लोचकर, संजना कलमे, रोशनी भुसारिया, सपना माणिक, पायल कीर, सरस्वती लोचकर, भूमिका चौहान, सुलोचना मालवीय, धापू कर्मा, कविता उइके, सहित अन्य महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित थी।

159 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!