Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने राजस्व अमले के साथ मनाई रंग पंचमी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा।

 

रंगपंचमी पर जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी अलग ही रंग में नजर आए। सभी ने रंग गुलाल लगाकर सौहार्द के साथ कलेक्टर ऋषि गर्ग के संग रंगों का यह त्यौहार मनाया। रविवार को जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और लिपिकों ने कलेक्टर बंगले पहुंचकर हर्षोल्लास से कलेक्टर श्री गर्ग के साथ रंग पंचमी मनाई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने भी कलेक्टर बंगले पर रंग पंचमी का त्यौहार मनाया। इस मौके पर कलेक्टर श्री गर्ग ने सबको स्वल्पाहार कराया।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply