गोवंशसे भरा ट्रक आठनेर पुलिस ने पकड़ा गश्ती दल की विशेष कार्यवाही से ग्रामीण एवं नगरवासी हुए खुश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

आठनेरनगर से 3 किलोमीटर दूर गोरखनाथ मंदिर से आगे एवं एन खेड़ा ग्राम से थोड़ी सी दूरी पर रात में आठनेर पुलिस द्वारा गोवंश से भरा ट्रक जप्त किया है मिली जानकारी के अनुसार आठनेर पुलिस अपने प्रति दिवस की तरह रात को भी गश्त पर थी और जैसे ही 1:30 के दरमियान राजस्थान पासिंग गाड़ी जिसका क्रमांक आरजे जीबी 7864 है जो थाना क्राश कर मुलताई रोड की ओर तेजी से जा रही थी पुलिस थाने में तैनात पुलिस वालों ने गश्ती दल को तुरंत इसकी सूचना दी जिस पर गश्ती दल ने अपने गश्त के दौरान इस ट्रक को गोरखनाथ मंदिर एवं एन खेड़ा ग्राम के बीच खच्चर नाले के पास दबोच लिया जिसमें 20 गोवंश थे जिसमें से 5 गोवंश मृत होने की पुष्टि की गई है शेष गोवंश को वडाली गौशाला भिजवाया गया है इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की इस तो रित कार्रवाई से जाह ग्रामीण जन एवं नगरवासी बहुत खुश है वही पुलिस के द्वारा पकड़े गए गोवंश से गौ रक्षा समिति के सदस्य भी पुलिस की कामयाबी पर अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे है

 *क्या कहते हैं थाना प्रभारी*

बहुत दिनों से प्रयास गोवंश पकड़ने का आठनेर पुलिस कर रही थी जिसमें कई बार हम सफल नहीं हो पा रहे थे परंतु कल सभी तरफ से नाकाबंदी कर उक्त गाड़ी की सूचना हमें प्राप्त हो गई थी जिस पर हमारे स्टाफ द्वारा इस गाड़ी पर नजर बनाए हुए रखी गई थी बताया जा रहा था कि यह गाड़ी राजस्थान पासिंग दिख रही है जिसे एन खेड़ा एवं गोरखनाथ मंदिर के आगे नाले के पास हमारे स्टाफ द्वारा पकड़ा गया है यह एक अच्छी कार्रवाई एवं गोवंश को जीवित रखने का एक प्रयास आठनेर पुलिस ने किया है एवं गोवंश को वडाली गौशाला भिजवाया गया है

 

 *श्री* *विजयराव महोरे थाना* 

 

 *प्रभारी आठनेर*

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!