पानवा व निमरानी की दूध डेरी से दूध घी, मावा व क्रीम के लिए नमूने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खरगोन 10 मार्च 2023। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य विभाग ने ग्राम पानवा एवं निमरानी में दूध और दूध से बने उत्पादों की जांच की कार्यवाही अभिहित अधिकारी श्री ओएन सिंह के निर्देशन में की गई। विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एचएल आवास्या ने बताया कि पानवा की नारायण डेरी से दूध, घी, मावा, क्रीम का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया है। जबकि निमरानी की श्री मार्डन डेरी से दूध व घी का नमूना जांच के लिए लिया है। संग्रहित किए गए नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अवमानक स्तर के पाये गए खाद्य पदार्थोे के संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 एवं विनियम 2011 के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। विभाग की मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत दूध और दूध से बने उत्पादों की जांच की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरआर सोलंकी और नरसिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!