चैकिंग के दौरान सिविल लाईन पुलिस ने पकड़े वाहन चोर, तीन मोटर साइकिल जप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। थाना सिविल लाईन पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन चोरों को पकडऩे में उपलब्धि हांसिल की है। शहर में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान द्वारा शहर में चलाये जा रहे गुण्डा विरोधी, संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के अभियान में सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार रात को पुलिस सहायता केन्द्र इटावा के सामने वाहन चेकिंग वीडीपी पोर्टल से करते हुए दो बाइक को रोककर रजिस्ट्रेशन, बीमा व लाइसेंस आदि दस्तावेज वाहन चालक से मांगे लेकिन दोनों ही वाहनों के दस्तावेज व लाइसेंस नहीं मिले। दोनों से वाहनों की जांच पोर्टल से की जिसमें दोनों वाहन अन्य लोगों के नाम से पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन बाइक जब्त की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को उज्जैन रोड़ स्थित इटावा में वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक जिनकी नंबर प्लेट नहीं थी उन्हें रोककर वाहन चालक कपिल उर्फ अमृत पिता भागीरथ चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम झरनावदा थाना तराना जिला उज्जैन वर्तमान पता सुरेन्द्र का मकान, सर्वोदय नगर देवास व दूसरा बबलु उर्फ बाबुदास पिता संतोष दास बैरागी उम्र 25 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास, सर्वोदय नगर देवास की बाइक को वीडीपी पोर्टल से जांच की। जिसमें अमृत के पास मिली बाइक महेश पिता पर्वत सिंह मालवीय निवासी म.नं. 83, राधागंज रोड़, चामुण्डापुरी देवास व बबलु के पास मिली बाइक बृजलाल पिता हरिलाल सोलंकी निवासी 15, शितला माता मंदिर के पास, निपानिया अजीजखेड़ी देवास की होना पाया गया। दोनों वाहन चोरी की शंका होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1) 4,102 व 379 की कार्यवाही कर मोटर सायकिल को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुछताछ में आरोपियों ने बताया की बह विगत 2-3 वर्षों से वाहन चोरी कर रहे थे। आरोपियों के पास से तीन बाइक जब्त की जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रूपये हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!