Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

6 साल के बालक की पानी में डूबने से मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात शहर के वार्ड क्रमांक 1 में दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 6 साल के बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरूवार देर शाम की बताई जा रही है। जब, बालक घर के आंगन में खेल रहा था। इसके कुछ देर बाद परिजनों ने उसको देखा तो वह कहीं दिखाई नही दिया। जिसके चलते घर के लोग परेशान हो गए। तभी घर के सामने मिनी स्वीमिंग पूल पर उनकी नजर गई तो परिजनों के हौंश उड़ गए। इसी पूल में 6 साल का बालक अचेत पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, वहीं निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद जहां घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं दूसरे दिन यानि शुक्रवार को बालक का पीएम कर उसकी बॉडी परिजनों को सौंप दी। दोपहर बाद स्थानीय मुक्तिधाम में विधिपूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजिक बंधु मौजूद थे। इस दौरान हर एक व्यक्ति की आंखे नम हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोलापुरा निवासी सौरभ शर्मा के घर भाईदूज मनाने के लिये उनकी बुआ आई हुई थी। उनके घर बुआ के बड़े बेटे गौरव का 6 साल का बेटा अंशु भी आया था। शाम के समय महिलाएं घर में बैठकर बातचीत कर रही थी। इस दौरान बच्चे खेल रहे थे। कुछ देर बाद सभी भोजन के लिए बैठे। उस समय अंशु कहीं दिखाई नही दिया तो उसे ढूंढना शुरू किया, तभी अंशु स्वीमिंग पुल में गिरा दिखई दिया। बता दें कि गुजरात के आनंद से अपने परिजनों के साथ अंशु यहां आया था, जो परिवार में आयोजित जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply