स्व-सहायता समूह की बहने हो सक्षम- सांसद श्री गजेन्द्र पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

खरगोन 10 मार्च 2023। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का स्वप्न है कि माताऐं बहनें आर्थिक रूप से सक्षम बनें। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में शासन द्वारा स्व-सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। सांसद कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार स्व-सहायता समूह के माध्यम से माताओं एवं बहनों को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई इत्यादि का कार्य किया जाता है। संसदीय क्षेत्र खरगोन बड़वानी में संचालित स्व-सहायता समूह की बहनों से सांसद श्री पटेल की भेंट के दौरान संज्ञान में आया कि वर्तमान में एक गणवेश की सिलाई पर 60 रू ही मानदेय दिया जा रहा है जिससे की माताओं एवं बहनों को पारिवारिक निर्वहन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए सांसद श्री पटेल ने खरगोन कलेक्टर श्री शिवराज सिंह जी वर्मा के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जिसमें माताओं एवं बहनों की पीढ़ा को समझते हुए प्रति गणवेश की सिलाई के लिये 80 से 85 रू. दिये जाने के लिए निर्देशित किया है। जिससे प्रदेश की सभी माताऐं बहनें आर्थिक रूप से सक्षम होकर अपने परिवार का भरण पोषण उचित ढंग से कर सकें।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!