Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

लाडली बहना योजना में प्रशासन द्वारा लगाए कैम्प में भरा गया फार्म मान्य होगा-कलेक्टर श्री वर्मा

4 min read
Text Size:

 

 

खरगोन 10 मार्च 2023। कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने की अध्यक्षता में शुक्रवार को शहरी विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की त्यौरियों की समीक्षा करते हुए सीएमओं को माइक्रो प्लान तैयार कर पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। सभी नगरीय निकायो में विकास दूत एवं विकास प्रेरक प्रत्येक वार्ड में 10-10 तैयार कर उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएं। इन सभी विकास दूत एवं विकास प्रेरकों से लाड़ली बहना योजना में बहनों के ई केवायसी एवं डीबीटी कार्य कराने में सहयोग लिया जाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि अभी से सभी वार्डाे में ई केवायसी एवं डीबीटी से शेष रही महिलाओं का सर्वे कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्य केवल ई-केवायसी तक ही सीमित नहीं है डीबीटी तक भी ले जाना होगा। साथ ही पोस्ट ऑॅफिस से योजना के तहत पात्र महिलाओं खाते खुलवाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि वार्डों में ई-केवायसी के लिए एक टीम और घर-घर महिलाओं के सर्वे करने वाली टीम रहे। योजना के तहत पात्र महिलाएं केवल सरकारी कर्मचारियों व अमले द्वारा लगाए गए सरकारी कैम्प के माध्यम से ही फार्म भरे। सीएससी सेंटर व कियोस्क सेंटर से भरे गए फार्म को मान्य नहीं किए जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी सीएमओं से कहा कि जिस भी सीएससी व कियोस्क सेंटर पर योजना के पॉमप्लेट या फार्म भरे जानकारी हो तो उन पर कार्यवाही करें। क्योंकि प्रदेश सरकार ने महत्वकांक्षी योजना में लाडली बहनाओं को इसमें 1 रूपये का भी खर्च नहीं लगेगा। सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि शहर के प्रत्येक वार्ड में योजना के होर्डिंग लगाए जाएं।

 

 

 

व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन की जानकारी शेयर करें

 

बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत निकाय का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर नगरीय निकाय में कुल कितने ई-केवायसी और डीबीटी पूर्ण हो गए और कितने शेष बचे हैं इनकी प्रतिदिन की गुगल शीट ग्रुप में शेयर करें। जिससे योजना के तहत कार्य कितना पूर्ण हो गया और कितना शेष रहा है यह स्पष्ट हो सके। इसके अलावा कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण कराने, कायाकल्प योजना अन्तर्गत जारी कार्य मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री वर्मा ने निकायों के सीएमओ से कहा कि शहरी क्षेत्रों में तहसीलदारों से शासकीय सर्वे नंबरों की जानकारी प्राप्त कर ले ताकि शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण रोका जा सके।

 

निकायों में पॉलिथिन के उपयोग को प्रतिबंधित करें

 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की त्यौरियों को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि अभी भी खरगोन शहर को छोडकर अन्य शहरों में गंदगी दिखाई दे रही है। शहरों की सफाई के लिए सभी सीएमओ स्वयं प्रातः काल में सफाई व्यवस्था की निगरानी करे। पॉलिथिन के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कराये जावे। बैठक में सेग्रीगेशन प्रणाली पर भी चर्चा की गई। ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन पर चर्चा कर सभी नगर पालिकाओं को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिले में सभी नगर पालिकाओं में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या न हो इस पर भी चर्चा की गई। खरगोन नगर के जेतापुर एवं रहीमपूरा में बनी हुई नई पानी की टंकी से जल प्रदाय ग्रीष्म ऋतु से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश एमपीयूडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिये। ताकि इन क्षेत्रों में ग्रीष्म में पानी की समस्या नहीं रहे। सनावद एवं बिस्टान में भी ग्रीष्म ऋतु में आने वाली समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था समय पूर्व कर ली जाए।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply