10मार्च सावित्रीबाई फुले पुण्यतिथि पर रक्तदान…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

*अजास संगठन सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न सम्मान के लिए 3वर्षो से कर रहे रक्तदान*

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

 

आठनेर:- देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का आज पुण्यस्मरण दिवस है! भारत देश में महिलाओं, बालिकाओं को पुरुषों के समान शिक्षा के अधिकार दिलाने वाली महानायिका समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को आज जिला चिकित्सालय बैतूल में उनकी 126वी पुण्यतिथि पर अनुसूचित जाति सामाजिक जन कल्याण संगठन अजास ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित कर माता सावित्रीबाई फुले को याद किया। अजास संगठन के जिला सचिव और मीडिया प्रभारी पंकज डोंगरे ने बताया कि अजास जिलाध्यक्ष,सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक लीलाधर नागले प्रतिवर्ष सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर रक्तदान करते हैं। अजास जिलाध्यक्ष लीलाधर नागले ने बताया कि रक्तदान के पवित कार्य के लिए उन्हें सबसे पहले उनकी पत्नि वर्षा नागले ने ही प्रेरित किया , नागले दम्पत्ति बीते तीन वर्षों से लगातार रक्तदान साथ साथ मे कर रहे हैं।

उल्लेखनीय हो कि अजास संगठन के द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। अनुसूचित जाति सामाजिक जन कल्याण संगठन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष तथा रेड क्रॉस सोसाइटी की सदस्य चंद्रप्रभा चौकीकर ने बताया कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न सम्मान मिले इसके लिए अजास संगठन पिछले 3 वर्षों से इस मुहिम को सतत निरंतरता के साथ जारी रखे हुए हैं। सावित्री फुले की 126 वी पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र का पूजन अर्चन जिला चिकित्सालय के ब्लड डोनेट कैंप में किया गया।आज इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मीरा एंथोनी सिविल सर्जन डॉक्टर ए. बारंगा,वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डॉ, नागले, डॉ पी.आर. सोनारे, पूर्व न्यायाधीश कृष्णा अतुलकर,प्रदीपन संस्था से रेखा गुजरे,सामाजिक कार्यकर्ता और हेपेटाइटिस प्रोग्राम मैनेजर नवनीत वाडवुदे ,योर्श सोशल सोसायटी टीआई प्रोजेक्ट प्रबंधक निर्देश मदरेले,छाया प्रजापति,अभिषेक सोनी,पिंकी तालमपुरिया,खलीता विश्वकर्मा,विशाल आर्य,,वंदना झरबड़े, गजानंद पाटील, अमित पाटील, निशा दवन्डे,

अजास संगठन के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले, वर्षा नागले, महिला प्रकोष्ठ अजास जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा चौकीकर,जिला उपाध्यक्ष निर्मला गोहिया,जिला महासचिव चन्द्रभागा भूमरकर, महासचिव एवम योर्श सोशल सोसायटी काउंसलर वर्षा खातरकर, अजास महासचिव तुकाराम लोखंडे ,गजानंद पाटिल,वर्षा नागले,वंदना भूमरकर,अमित सक्सेना द्वारा रक्तदान किया गया।

अजास पदाधिकारी एवम स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ पंकज डोंगरे द्वारा ब्लड बैंक स्टॉफ, उपस्थिति अतिथि और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।।

 

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!