विकास पवार बड़वाह – कस्बा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राजेश पाटीदार ने अपनी ही पंचायत सीमा में कचरा उठाने के एवज में कुछ दिनो पहले ही एक नमकीन दुकान संचालक से 300 से 400 रुपए खर्चा पानी देने की बात मोबाइल कर कही थी ।जिसका आडियो भी वायरल हुआ था ।इस गतिविधि को प्रतिनिधि द्वारा अनोखा तीर समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया था ।वही इस मामले के साथ ही कस्बा पंचायत में 15 वे वित्तीय की राशि से दशहरा मैदान में पाइप लाईन डालने के एवज में करीब 5 लाख रुपए की राशि आहरण की बात सूत्रों से मिलने पर प्रकाशित की गई थी ।लेकिन इस पांच लाख रुपए की राशि से पाइप लाईन का काम तो नही हुआ था पर इस राशि की बंदरबाट जरूर हुई ।उल्लेखनीय है की यह मामला समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद बड़वाह जनपद पंचायत सीईओ रोहित पचौरी ने इन दोनो ही मामले में कस्बा पंचायत को नोटिस देने की बात कह रहे है ।अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस नोटिस के बाद इन दोनो मामलो की जांच होगी या नोटिस पर ही इस कार्यवाही में रोड अटक जायेंगे ।ऐसा इसलिए क्योंकि जनपद पंचायत सीईओ लाख अपनी तरफ से हर शिकायत पर जांच करवाकर जॉच प्रतिवेदन जिला अधिकारी तक प्रेषित कर रहे है । लेकिन जिले में इन प्रतिवेदन के जाने के बाद होने वाली कार्यवाही का अभाव दिखाई देता है ।
चार पंचायतों की हुई जांच कार्यवाही में विलंब क्यों —–
पूर्व में बड़वाह ब्लाक की चार पंचायत नावघाट खेड़ी, मुरल्ला,रत्नपुर और हमीरपुरा के अधीन आने वाले ग्राम अमलाथा में हुए, निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद जांच प्रतिवेदन तो बना जिसमे सभी शिकायत सही होना पाई गई ।लेकिन जिला अधिकारी के कार्यालय में जॉच प्रतिवेदन जाने के बाद इस मामले में दोषियों पर अब तक कार्यवाही नही हुई । यदि इस मामले में बिना किसी निजी स्वार्थ के कार्यवाही हुई ।तो जनपद पंचायत के दो इंजीनियर,एक वरिष्ठ अधिकारी और कुछ सचिव,सरपंच इस कार्यवाही की चपेट में आ सकते है ।हालाकि इस मामले की शिकायत के बाद सबंधित व्यक्तियों ने अपने बचाव के लिए पूरे दमखम लगा दिए है।ऐसा इसलिए क्योंकि इस मामले में दो पंचायतों में वह व्यक्ति भी शामिल है ।जो पूर्व और वर्तमान सांसद के करीबी माने जाते है ।जिसके चलते आज तारीख इस मामले में जिला अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर सके ।जबकि इस मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाईन में दर्ज होकर एल 3 से आगे जा चुकी है ।इसके बावजूद जनपद जिला अधिकारी इस ओर कोई कार्यवाही करने में अपनी रुचि नही दिखा रहे ।बतादे इस मामले में जनपद पंचायत बड़वाह सीईओ रोहित पचौरी का कहना है की हमारे द्वारा इस मामले में जॉच कर जांच प्रतिवेदन जिले में भेझ दिया गया है।वही से कार्यवाही अभी रुकी है । वैसे हम एक बार और इस मामले का जांच प्रतिवेदन जिले के वरिष्ठ अधिकारी को भिजवा देंगे ।
Views Today: 2
Total Views: 278

